कलयुगी पुत्र ने संपत्ति विवाद में पिता की हत्या कर शव को खेत में फेंका, मुकदमा दर्ज

0
311

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी राजीव पुत्र ललित कुमार नें दी गयीं तहरीर में कहा कि उनके चाचा श्याम सिंह उर्फ़ रामू पुत्र रामदास संपत्ति को लेकर आए दिन बाबा रामदास से विवाद करते थे, 12/13 जुलाई की रात उसने अपने पिता रामदास पर किसी कठोर वस्तु से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में फेंककर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पौत्र राजीव कि तहरीर पर नामजद आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]