होमगार्ड भर्ती के अभिलेख सत्यापन का एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश

0
358

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा की दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।पुलिस अधीक्षक ने भर्ती ड्यूटी में तैनात अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक चरण का निर्धारित मानकों के अनुसार पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]