अनियंत्रित होकर खाई में पलटा सीमेंट पोल से लदा ट्रैक्टर, चालक घायल

0
31

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर थाना क्षेत्र में दयानंद इंटर कॉलेज के पास मंगलवार को सीमेंट के पोल से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, उझानी की ओर से सीमेंट के पोल लेकर ट्रैक्टर फर्रुखाबाद जा रहा था। जैसे ही वाहन दयानंद इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक मनोज पुत्र सुशील, निवासी कछला, थाना उझानी, जनपद बदायूं, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]