जिला बदर का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

0
311

फर्रुखाबाद:( नवाबगंज संवाददाता) पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, ओमवीर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम उमरापुर, थाना नवाबगंज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 17 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर किया गया था और उसे जनपद की सीमा छोड़ने का नोटिस भी तामील कराया गया था। इसके बावजूद वह जनपद की सीमा में पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन वह गांव में वापस आ गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]