फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि प्रत्येक अधिवक्ता की समस्या उनकी अपनी समस्या है। चुनाव के बाद आपसी राजनीति समाप्त कर सभी को अधिवक्ता हितों के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।सोमवार को सदर तहसील के टाउन हॉल परिसर में अधिवक्ता महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की गई है। वहीं, 70 वर्ष की आयु में अधिवक्ता की मृत्यु पर परिजनों को मिलने वाली सहायता एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये की जाएगी। सदर तहसील में मरम्मत कार्य के लिए 10 लाख रुपये की सहायता देने पर भी विचार किया जाएगा।समारोह में अध्यक्ष योगेश चंद्र दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष संजय चावला, महासचिव राजपूत, संयुक्त सचिव उमाशंकर कटियार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सक्सेना सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर सिंह गंगवार ने की। संचालन मुन्ना यादव उर्फ रामसनेही यादव ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
प्रत्येक अधिवक्ता की समस्या हमारी समस्या होगी: शिवकिशोर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



