आलू सुखाने को लेकर विवाद में मारपीट, युवक की मौत

0
28

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम जीनिया सेठिया में बगीचे में आलू सुखाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान 35 वर्षीय युवक कमलेश राजपूत की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, श्याम बिहारी के पुत्र कमलेश राजपूत अपने बगीचे में आलू सुखा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।सूचना पर थाना प्रभारी रामसहाय सिंह पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]