घर से बक्सा उठा ले गए चोर, नगदी-जेवरात गायब होने का आरोप

0
204

फर्रुखाबाद:( राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के उजरामऊ गांव में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी की घटना सामने आई। पीड़ित परिवार ने घर से नगदी और जेवरात से भरा बक्सा चोरी होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
उजरामऊ निवासी शेर सिंह पुत्र ओमप्रकाश के अनुसार, रात करीब 11 बजे के बाद अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। उस समय वह अपनी पत्नी निशा वर्मा एवं सत्यवती के साथ आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोर कमरे में रखा बक्सा उठाकर ले गए।
परिजनों का कहना है कि बक्से में एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी तथा अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन की। इस दौरान घर से करीब 50 मीटर दूर जगदीश के खेत में बक्सा और कुछ कपड़े पड़े मिले। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह तथा उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के कुछ अन्य सदस्य घर की छत पर सो रहे थे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]