फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के किसान भाइयों की सुविधा एवं उनके वाहनों से संबंधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दिनांक 23 मई 2026 को एक विशेष किसान ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नेकपुर कला, इटावा-बरेली मार्ग, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा।
शिविर के माध्यम से किसानों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक सेवाएं सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन, आवश्यक अभिलेखों की जांच तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी, जिससे किसानों को विभागीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर शिविर का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।
प्रशासन द्वारा यह प्रयास किसानों को सुगम, पारदर्शी एवं जनहितकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
किसानों हेतु विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 23 मई को



