फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती फर्रुखाबाद द्वारा नगर के मदन मोहन कनोड़िया जूनियर बालिका विद्यालय, लोहाई रोड पर ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस लगभग 125 बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, अनुराग अग्रवाल एवं रवींद्र भदौरिया ने किया। कार्यशाला संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि यह ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 21 मई से 20 जून तक आयोजित की जाएगी, जबकि इसका विधिवत उद्घाटन 23 मई को मदन मोहन कनोड़िया जूनियर बालिका विद्यालय, लोहाई रोड में होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्रकला, डिजाइनर सिलाई, नाट्य कला, मूर्तिकला, नृत्य एवं लोकनृत्य सहित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सचिव गौरव मिश्रा, अरविंद दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, कुलभूषण श्रीवास्तव, अनुभव सास्वत और कुलदीप शर्मा ने व्यवस्थाएं संभालीं।
इस अवसर पर नरेंद्र नाथ मिश्रा, रजनी लौंगवानी, पारुल सैनी, किरण त्रिवेदी, चित्रा अग्निहोत्री, शिल्पी रस्तोगी, पद्मावती, हेमलता श्रीवास्तव, मोनिका गुप्ता, पूनम मौर्य, कविता शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ, विभिन्न कलाओं का मिलेगा प्रशिक्षण
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



