फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भगतन में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सियाराम पुत्र रामचंद्र ने आरोप लगाया है कि 22 अक्टूबर शाम गांव के देवेंद्र, रविंदर सिंह पुत्र सोवरन
सिंह, राजू पुत्र सेवाराम और अंकज पुत्र रविंदर ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चारों आरोपियों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर भी चलाए, जिससे परिवार के कई सदस्य
घायल हो गए। मारपीट में शिकायतकर्ता सियाराम के कंधे में चोट आई है, जबकि उनके भाई कश्मीर पुत्र रामचंद्र को गंभीर चोटें लगी हैं। उनकी पत्नी आभा देवी के हाथ में भी चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज अनिल सिकरवार को सौंपी गई है।
घर में घुसकर मारपीट में दो सगे भाईयों सहित चार पर मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



