कुल्हाड़ी लगने से घायल अंधेड़ ने तोड़ा दम

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली क्षेत्र के घोड़ा नखास चौकी अंतर्गत मोहल्ला गाड़ी अब्दुल मजीद निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद अहमद की मंगलवार देर शाम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके सिर में कुल्हाड़ी से गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।परिजन घायल मोहम्मद अहमद को नाला स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनका उपचार किया गया। उनकी पत्नी मिस्त्री ने बताया कि वह अपने 24 वर्षीय बड़े बेटे मोहम्मद अली के लिए दवा लेने डॉक्टर के पास गई थीं। इसी दौरान घर में घटना हो गई। उनके अनुसार, मोहम्मद अहमद कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहे थे, तभी उनके सिर में चोट लग गई।वहीं, मोहल्ले में चर्चा है कि बड़े बेटे ने किसी बात को लेकर पिता पर कुल्हाड़ी से वार किया था। हालांकि, घटना की परिस्थितियों और वार किए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]