फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता ) श्री रामलीला मंडल फर्रुखाबाद, सरस्वती भवन की ओर से मंगलवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। राम-रावण युद्ध में भगवान श्रीराम के रावण का वध करते ही मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। रंग-
बिरंगी आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावण वध के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह और रामलीला मंडल की संरक्षक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने तीर चलाकर परंपरा में भाग लिया। इससे पहले सरस्वती भवन से लोहाई रोड, चौक, नेहरू रोड और लालगेट होते हुए राम-रावण की शोभायात्रा मैदान पहुंची। आयोजन के दौरान बेरीकेडिंग के अंदर प्रवेश और पास को लेकर पुलिस तथा रामलीला मंडल के सदस्यों के बीच कई बार नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। मामला बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी अभय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुतला दहन के बाद जली लकड़ियां लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लालजी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, व्यवस्थापक मटर लाल दुबे सहित अनेक पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान, राम ने किया रावण वध
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


