गंगा के दलदल में फंसा गोवंश, तीन घंटे बाद जेसीबी से निकाला

0
19

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट पर दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट बुधवार सुबह गंगा के दलदल में एक गोवंश फंस गया। उसे बचाने के लिए गौ रक्षकों और स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत की। रस्सियों से निकालने में सफलता नहीं मिली तो जेसीबी मंगवाई गई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे अरुण द्विवेदी ने दलदल में फंसे गोवंश को देखा और घाट पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। सुबह सात बजे बचाव अभियान शुरू किया गया। गहरे दलदल में फंसे होने के कारण गोवंश बाहर नहीं निकल पा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सियों की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।बचाव अभियान में विक्की ठाकुर, दीपक गुप्ता, उदय सिंह, अतुल पांडेय, सागर गिरी, कलेक्टर सिंह, आनंद मोहन मिश्रा, विनीत सिंह, आचार्य दीपक नारायण और प्रमोद द्विवेदी भोले सहित कई लोगों ने सहयोग किया। हिंदू महासभा के गौ रक्षा प्रकोष्ठ से सचिन शर्मा, संतोष मिश्रा और रोहित भी मौके पर पहुंचे।काफी प्रयास के बाद जेसीबी की मदद से गोवंश को दलदल से बाहर निकाला गया। ठंडे पानी और दलदल में काफी देर तक फंसे रहने से वह कांपने लगा था। बाहर निकालने के बाद लोगों ने उसे धूप में खड़ा किया और उसकी देखभाल करते हुए उपचार का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों की तत्परता से गोवंश की जान बचाई जा सकी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]