मिट्टी ढहने से दबा किशोर, अस्पताल में हुई मौत

0
391

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण नगला में शुक्रवार को मिट्टी ढहने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
लक्ष्मण नगला निवासी संदीप का 14 वर्षीय पुत्र अंशुल शुक्रवार को दोपहर में अपने साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित सैयद बाबा मजार के पास मिट्टी खोदने गया था। मिट्टी निकालते समय अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और अंशुल उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर गांव में सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद अंशुल को बाहर निकाला। उस समय वह गंभीर रूप से घायल था। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अंशुल को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि अंशुल होनहार और हंसमुख स्वभाव का था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने पोस्ट मार्टम करने से मना कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]