फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) घरेलू विवाद से क्षुब्ध महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या क्सर ली| स्वजनों नें ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया| 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलांका निवासी 31 वर्षीय फरहीन पत्नी आमिर मंसूरी नें घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। आमिर ने पत्नी फरहीन को फांसी पर लटका देख तत्काल उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा व नगर चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। फरहीन का बीते पांच वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| उसके दो पांच वर्षीय पुत्री ओबामा व दो वर्षीय पुत्र मीजान हैं। आमिर मंसूरी मोबाइल की दुकान संचालित करता है। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस बारीकी से जाँच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| 
ससुराल में फांसी पर झूली विवाहिता



