18 झांकियों के साथ निकली भव्य राम बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा माहौल

0
16

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कस्बे में आदर्श रामलीला परिषद की ओर से भव्य श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में शामिल 18 आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। देवी-देवताओं के स्वरूपों में सजे कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे कस्बे में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।राम बारात का शुभारंभ प्राचीन भारतदास बाबा के स्थान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद बारात बाजार, फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग और पुरानी पुलिस चौकी होते हुए रामलीला प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। झांकियों में गणेश, दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी-विष्णु, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, भारत माता, श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान सहित 18 स्वरूप शामिल रहे।काली माता के अखाड़े ने विशेष आकर्षण बिखेरा। प्रस्तुति देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी और जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना की। रीना सिंगर ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से रामलीला में कलाकारों का श्रृंगार कर रही हैं।सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष राजीव पांडेय और चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल व महिला पुलिसकर्मियों के साथ भ्रमण करते रहे। बारात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजन में रामदुलारे अवस्थी, प्रशांत अवस्थी, गोपाल सक्सेना सहित रामलीला परिषद के सदस्यों ने सहयोग किया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]