किराना दुकान में लगी भीषण आग, दो लाख का सामान जलकर राख

0
21

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) **फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव गढ़िया दिलावल के निकट एक किराना दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। गया लावल निवासी ओमप्रकाश पुत्र अमर सिंह गांव के निकट लोहे के खोखे में किराने की दुकान संचालित करते थे। अचानक खोखे में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में किराने का सामान और दुकान में रखी नकदी भी जल गई।बताया गया कि ओमप्रकाश ने सरकारी योजना के तहत ऋण लेकर बीते वर्षों में दुकान शुरू की थी। आग से दुकान का सामान नष्ट होने के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]