जानलेवा हमले में तीन गंभीर, सात पर एफआईआर

0
962

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जानलेवा हमलाकर तीन को गंभीर रूप से घायल करनें में 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम पसनिंगपुर निवासी प्रतिपाल सिंह राजपूत के पुत्र शिवओम राजपूत ने सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे कहा कि 13 मई को शाम 7:30 अपने घर के बाहर बैठा था, उसी दौरान दिनेश पुत्र भगवान सिंह, हरिदत्त उर्फ गोलू, बॉबी उर्फ पृथ्वीराज, विक्रम राजपूत पुत्र दिनेश व उनके साथ मनीष श्रीवास्तव पुत्र मूल चंद्र व निशान्त राठौर, बृजेश राठौर निवासी खिमसेपुर, व विशाल यादव उर्फ शेरा पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गाड़िया हाथ में डंडे लाठी व लोहे की राठ लेकर आये और गाली गलौज करने लगे, जब गाली गलौज का विरोध किया तो शिवओम के पिता प्रतिपाल सिंह पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर मारपीट कर दी| शिवओम व उसके मामा का लड़का सक्षम बचाने गए तो मारा पीटा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
व मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]