फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्कूल लोकेटेड आंगनवाड़ी केन्द्रों में 106 पदों पर होने वाली भर्ती में विभागीय बाजीगरी नजर आ रही है| रिमाइंडेशन के कोई मानक निर्धारित नही किये गये| जिससे अभियार्थियों में असंतोष है| 
दरअसल 106 पदों पर कुल 712 आवेदन किये गये| जिसमे से 316 का चयन रिमाइंडेशन के लिए किया गया| सूत्रों की मानें तो रिमाइंडेशन में मानकों का कोई ख्याल नहीं रखा गया| गृह विज्ञान में 70 से 80 प्रतिशत अंक पानें वाले आवेदक सूची से बाहर हो गये, वहीं 50 से 60 प्रतिशत वाले आवेदकों को शामिल कर लिया गया| अब सूची से बाहर आने वाली महिलाएं बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रही हैं| यही नहीं दो दिन बाद काउंसलिंग है|
बीएसए गौतम प्रसाद नें बताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की गयी है| रिमाइंडेशन कराया जाता है| जिसमे एक पद के सापेक्ष तीन लोगों का रिमाइंडेशन होता है| सूची ऑन लाइन पोर्टल से निकलती है| उन्ही को काउंसलिंग में बुलाया गया है| 
ईसीई भर्ती के रिमाइंडेशन में विभागीय बाजीगरी




