फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के आधा दर्जन व्लाकों में दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए ‘नित्य जीवन सहायक उपकरण वितरण’ के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे पात्रों को लाभ मिलेगा|
केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत तहत विकास खंड मोहम्मदाबाद में 3 मार्च, शमसाबाद 4 मार्च, राजेपुर 5 मार्च,कमालगंज 6 मार्च, 7 मार्च को विकास खंड बढ़पुर व 8 मार्च को विकास खंड नवाबगंज में दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए ‘नित्य जीवन सहायक उपकरण वितरण’ के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा| सभी जगह शिविर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षण कार्यक्रम चलेगा| जिसमे उपकरणों के लिए दिव्यांग व वृद्धजनों का परीक्षण कर लाभार्थियों का चयन किया जायेगा| सांसद मुकेश राजपूत ने अधिक से अधिक लोगों को जो जरूरत मंद है उनको शिविर में परीक्षण करानें का आवाहन किया है| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें सभी विकास खंडो को खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी किया है|
जनपद के आधा दर्जन व्लाकों में आयोजित होगा ‘नित्य जीवन सहायक उपकरण परीक्षण शिविर का आयोजन



