शराब के लिए पैसे ना देनें पर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

0
524

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शराब के लिए पैसे ना देनें पर युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया था| जिसके दो दिन बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया था | घटना में हत्या करनें के मामले में फरार आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
थाना मऊदरवाजा के नौलक्खा निवासी पिंकू पुत्र रामदास नें 13 फरवरी को प्रार्थना पत्र दिया था| जिसमे आरोप था कि आरोपी आशिफ उर्फ पड्डा पुत्र मुजीब,शाहबाज उर्फ लाका पुत्र रहीस निवासी मोहल्ला खैराती खां बंगशपुरा कोहना ने पिंकू के भाई रजत से शराब पीने के रूपये मांगे, मना करनें पर रजत के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की| 8 फरवरी को इसी रंजिश में वर्चस्व दिखाने के लिए रजत के घर में ईंट-पत्थर फेंके और घर में घुसकर लाठी-डंडो से पीट दिया| मारपीट में आई चोटों से पिंकू के भाई रजत की मौत हो गयी| मामले में पुलिस नें 13 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया था| मामले में पुलिस नें आरोपी शाहबाज उर्फ लाका पुत्र रहीस को गिरफ्तार किया है| आरोपी के पास से आला कत्ल (डंडा) बरामद किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]