इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, हजारों का माल जला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री चार्ज होनें के दौरान अचानक उसमे आग लग गयी, जिससे अफरा-तफरी मच गयी| बैट्री की आग आस-पास रखे विद्युत उपकरणों को अपनी गिरफ्तार में ले लिया| स्थानीय लोगों नें पानी आदि डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम महरूपुर निवासी संजीब कटियार की थाना कादरी गेट के आवास विकास लोहिया मूर्ति के पीछे इलेक्ट्रिक दुकान है| जहाँ रिपेयरिंग और नये उपकरण बिक्री का कार्य होता है| दुकानदार संजीब नें बताया कि लाल सराय निवासी सचिन गुप्ता अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की 60 बोल्ट की बैट्री चार्ज करनें के लिए दे गये थे | बैट्री लगाते ही कुछ देर में ही अचानक गर्म हो गयी | जिससे उसने आग पकड़ ली| बैट्री में आग लगते ही पास में रखे नये इलेक्ट्रिक तेजआबाज के साथ उपकरण भी जलने लगे| जिससे आस-पास के लोगों भगदड़ मच गयी| स्थानीय लोगों नें बमुश्किल पानी डालकर आग पर काबू पाया| संजीब कटियार ने बताया कि आग से बिक्री के लिए रखे गीजर, हीटर व अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण जल गये है | उनका लगभग 25 से 30 हजार का नुकसान हुआ है|