फांसी लगनें से ही हुई शशि व बबली की मौत, क्या बोले सीएमओ व एसपी देखें वीडियो

0
238

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) फांसी पर झूलती हुई मिलीं दोनों सहेलियों का पुलिस नें पोस्टमार्टम कराया| जिसमे मौत का कारण फांसी लगनें से मौत होना पाया गया | परिजन हत्या का आरोप लगा रहें हैं| पोस्टमार्टम हाउस में भारी पुलिस बल व मृतकों के परिजन मौजूद रहे| एसपी आलोक प्रियदर्शी व सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार नें फांसी लगनें से मौत की पुष्टि की है | देखें वीडियो क्या बोले सीएमओ
https://youtu.be/1AYR5nWt7Tc?si=gAlqCcMvuqsZcSmd कोतवाली कायमगंज के ग्राम भगौतीपुर में पप्पू जाटव की 15 वर्षीय पुत्री शशि की गाँव के ही रामवीर की 18 वर्षीय पुत्री बबली के शव आम के पेंड पर दुपट्टे से झूलते हुए मिले थे | परिजनों नें हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें की आशंका जाहिर की| पुलिस नें दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे | देखें वीडियो क्या बोले एसपी आलोक प्रियदर्शी https://youtu.be/pxY8_mJ6BvE?si=OcPr9Q_lEhjHb6i0 शव का पोस्टमार्टम डा. विकास पटेल और डा.मान सिंह के पैनल से हुआ | दोनों के शरीर पर चोटों के कोई निशान नही मिले| वीडियों ग्राफी करायी गयी| मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार नें बताया कि दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नही मिले है| मौत का कारण फांसी लगना ही बताया गया है| दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाकर जाँच के लिए भेजी गयी है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]