सरकार सहेलियों की संदिग्ध हत्या के पता करे सही तथ्य: इमरान इदरीसी, देखें वीडियो

0
314

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कायमगंज के भगौतीपुर में दो सहेलियों के शव फांसी पर झूलते मिलने के बाद उनके परिजनों की चीख लखनऊ तक जा पंहुची है| सपा ने सरकार को मामले पर घेरा है और संदिग्ध हत्या के सही तथ्य पता लगानें की मांग की है| देखें वीडियो
https://youtu.be/oh4sACANKh0?si=WcTGvtdlKPxXUM4a घटना की जानकारी मिलने पर सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा, इमरान इदरीसी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य, पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर, जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी आदि पोस्टमार्टम हाउस पंहुचे |उन्होंने मृतका बबली के पिता रामवीर व शशि के पिता पप्पू जाटव से मुलाकात कर न्याय दिलानें का भरोसा जताया |
छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इमरान इदरीसी नें कहा की जिस तरह से महिलाओं के साथ शोषण और हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है, उससे बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ की सरकार को सोचना चाहिए की वर्तमान सरकार में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं | सरकार में मामले में सख्त कदम उठाकर मौत के सही तथ्य सामने लानें की जरुरुत है| उन्होंने कहा की तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में भी इस तरह की घटना हुई थी| जिस पर मीडिया नें तमाम प्रश्न चिन्ह लगाये | लेकिन प्रश्न चिन्ह लगाने की जगह हमे पीड़ित परिवार के साथ खड़े होनें की जरूरत है| बीते 10 दिनों से महिलाओं के साथ घटना तेजी से हुई है| वहीं इस घटना में परिवार लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है| फिलहाल यह जाँच का विषय है | सपा अन्याय की लड़ाई लड़ती है| अखिलेश यादव नें इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है| सपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलानें के पक्ष में है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]