फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) लद्दाख के गलवन में भारतीय जवानों के साथ दगाबाजी से नाराज लोगों का चीन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम महासभा नें चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की| इसके साथ ही शहीदों की शहादत को भी याद किया गया|
शहर के टाउन हाल तिराहे पर मुस्लिम महासभा के पदाधिकारी एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने चीन के राष्ट्रपति के पुतले में आग लगा दी| नारेबाजी करतेहुए पदाधिकारियों नें भारत माता की जय के नारे के साथ चीन के खिलाफ नारेबाजी की| जिस तरह गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय सैनिकों को अपना निशाना बनाया है वह किसी भी मायने में ठीक नही है|
इस दौरान नगर अध्यक्ष मो० मेराजउद्दीन, फरीद खान, जीशान अली, अंशुम खां, माहिर आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


