फर्रुखाबाद:(कायमगंज प्रतिनिधि) जिले में आये टिड्डी दल के द्वारा किये गये किसानों की फसलों के नुकसान का मुआयना करने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह पंहुचे और उन्होंने किसानों की फसल की क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिये|
तहसील क्षेत्र के ग्राम जुगलपुर में डीएम अपने अमले के साथ पंहुचे| उन्होंने खेतों में जाकर नुकसान को देखा| उन्हें पता चला की पांच किमी तक टिड्डियों ने प्रवेश किया| अधिकारियों नें उन्हें बताया कि 80 प्रतिशत टिड्डी को केंद्र सरकार और कृषि विभाग की टीम ने मिलकर मार दिया| कृषि विभाग नें दावा किया की किसानों का जादा नुकसान नही हुआ है| जिलाधिकारी नें किसानों के नुकसान की क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिये|
सुबह
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के टिड्डी दल ने फैलाया आतंक
सोमवार को सुबह टिड्डी दल को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के देखा गया| जगह-जगह फसल को नष्ट कर रही थी| जिससे किसान उन्हें भगाते नजर आये|
टिड्डी दल द्वारा किये गये हानि का आंकलन करने के निर्देश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


