एमएलसी व 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: प्रकाश पाल

0
265

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने बुधवार को फर्रुखाबाद में सदर और अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठकें कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। पन्ना प्रमुखों को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता में प्रकाश पाल ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले एनडीए में आपसी सामंजस्य से सीटों का बंटवारा किया जाएगा। इसमें पिछड़े वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, उमेश बाबू राठौर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाल सेना ने किया स्वागत नगर प्रवेश के दौरान जिला जेल चौराहें पर अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना उपाध्यक्ष व बीजेपी जिला मंत्री पंकज पाल के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल का स्वागत किया | इस दौरान वरिष्ठ उपाध्याय आशाराम पाल व अन्य पदाधिकारी रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]