स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारी में जुटे सपाई, बूथ स्तर पर संपर्क बढ़ाने पर जोर

0
16

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आगामी आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. असीम यादव ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपीं।डॉ. असीम यादव ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथवार मतदाता सूची लेकर मतदाताओं से संपर्क करने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।बैठक में सर्वेश अंबेडकर, नदीम फारूकी, अजीत यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद्र कठेरिया, शशांक सक्सेना, विवेक सिंह यादव, ओमप्रकाश शर्मा, उमर खान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]