फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में जारी बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को एक बार फिर कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेस नें धरना देकर सरकार को कोसा और ज्ञापन सौपा|
फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेटपरिसर में कांग्रेसी धरने पर बैठ गये| यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव कनिष्क पाण्डेय नें कहा केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नीतियों की आलोचना की। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार इस देश के लोगों की जेब में डाका डाल रही है। 6 वर्षो से आम जनता को महंगाई की मार झेलने पड़ रही है। सरकार जबरन बसूली की सारी हदें पार कर रही है|
पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें भी सरकार को कोसा| इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को सौंपा|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, सोनी दीक्षित, इमरान अंसारी, राकेश सागर आदि रहे|
कांग्रेसियों ने तेल की बढती कीमतों के खिलाफ दिया धरना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


