किलकारियों के बीच केक काटकर मना कन्या जन्मोत्सव

0
110

फर्रुखाबाद: बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें केक काटकर नवजात बेटियों का जन्मदिन मनाया गया| इसके साथ माताओं को मिठाई बांटकर बेटी के जन्म की खुशियां मनाई गईं। जिलाधिकारी ने महिलाओं को बेटी के जन्म पर अपना संदेश भी दिया|  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को समझाकर शपथ दिलायी गयी|
डॉ० राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में डीएम व सीडीओ पंहुचे और कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| डीएम नें कहा कि उन्होंने कहा कि लड़कियां भी लड़कों के समान हैं, जिस तरह हम लड़कों के जन्म होने पर उत्सव मनाते हैं उसी तरह लड़कियों के जन्म होने पर भी उत्सव मनाएं। कन्या भ्रूण हत्या, लिंग जांच जैसी कुरीतियों को समाज से हटाना है।  सीडीओ नें कहा कि बेटियों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य में किसी तरह का भेदभाव न किया जाए।
इस दौरान दस नवजात बेटियों की माताओं को सम्मानित किया गया| इसके साथ ही केक भी काटा गया|
इस दौरान सीएमओ डॉ० चन्द्रशेखर, एसीएमओ डॉ० दलवीर सिंह, डॉ० अशोक कुमार सीएमएस महिला अस्पताल, भारत प्रसाद जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]