दिनदहाड़े आढती की कार का शीशा तोड़कर नकदी साफ

0
111

फर्रुखाबाद: मंडी आये आढती की कार का शीशा तोड़कर नकदी साफ़ कर दी गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस पड़ताल कर रही है| आढती ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी शमशेर सिंह यादव पुत्र मकरन सिंह की सातनपुर मंडी में शमशेर सिंह यादव एंड ब्रदर्स के नाम से आलू आढ़त की दुकान हैं।
गुरुवार को आढती शमशेर मंडी आये उस समय उनकी कार में 1 लाख 40 हजार रूपये शीशा तोड़कर किसी अज्ञात आरोपी नें साफ कर दिये|
जानकारी होनें पर आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित नें पुलिस को तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]