ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में पुलिस को दी तहरीर

0
35

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर चौरासी स्थित केशव नगर निवासी सिल्ली सिंह उर्फ सापा ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया पर की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था | इस मामले में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मामले में जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]