निर्दलीय प्रत्याशी अमरीश के चुनाव प्रचार में दिखी कौमी एकता

0
188

एटा:(राजा का रामपुर,) एटा में मतदान होने में अब केबल एक दिन का समय ही बचा है| जिससे प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंके है | वही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अम्बरीष सिंह राठौर अपने चुनाव प्रचार में कौमी एकता की मशाल पेश कर रहे है| गंगा-जमुनी तहजीब जनसम्पर्क में नजर आयी| उनके समर्थन में भारी भीड़ उमड़ी|

[adrotate banner="3"]

राजा का रामपुर से निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिये अमरीश सिंह राठौर अपना भाग्य आजमा रहे है| सोमबार को उन्होंने नगर में नुक्कड़ सभा कर लोगो के सामने अपनी बात रखी| जिसमे डॉ प्रेमपाल पथरिया،योग गुरु ब्यास एटा ,डॉ स्लाम अहमद फारुखी ने सभी को सम्बोधित कर वोट की अपील की| बताते चले की राजा का रामपुर में 29 को मतदान होना है| जिसको लेकर अम्बरीष सिंह राठौर ने तूफानी जनसम्पर्क किया|

जाटवान पश्चिम, मिश्राई, कौआ टोला, गडरियान, फकीरान, कहारान , जाटवान पूर्वी , कटरा,पठानान , मालियान, कछपुरा, कायस्थान, कनेसर, घेरकोलियान, सदरबाजार, गढ़ी रानी साहिबा, कुंजड़ियान, गढ़ी बैश्यान, मोहल्ले में जन संपर्क किया और लोगों से सही निर्णय लेकर बोट देने की अपील की। लोगों ने कहा कि हम सब लोग आप के साथ है आप ने हमेशा बिना किसी पद पर रहते हुए जनता की समस्याओ को सुना है। अम्बरीष सिंह ने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन करके दिखायेगी।

जनसम्पर्क को देखते हुये अम्बरीश सिंह पूरी तरह से विरोधियो को टक्कर दे रहे है|

[adrotate banner="2"]