67 टेबलों पर होगी अध्यक्ष पद के लिये मतगणना

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:जिला प्रशासन ने मतपेटिया को सुरक्षा में रखकर उनके मतपत्रो की गणना की तैयारी तेज कर दी है| 1 दिसम्बर को अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा| जिसको लेकर अब प्रत्याशियों के अंदर उत्सुकता बढती जा रही है|

जिला प्रशासन ने कमालगंज,मोहम्मदाबाद व फर्रुखाबाद नगर पालिका की मतपेटी राजकीय बालिका इंटर कालेज में डबल लॉक में बंद करा दी है| उसके चारो तरफ सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे निगरानी के लिये लगाये गये है| पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में कड़े पहरे पर है| जिला प्रशासन शांतिपूर्ण मतगणना कराने का पूरी प्रयास कर रहा है| सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है|

एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया की अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मतगणना के लिये 67 टेबिल लगायी जायेगी| वही सभासद के प्रत्याशियों की मतगणना के लिये 52 टेबिल लगायी गयी है| सभी की एक साथ मतगणना शुरू होगी| जिसका भी परिणाम आता जायेगा उसको घोषित किया जाता जायेगा |