बालिका विधालय के कैशियर ने किया 10 लाख का गबन

0
142

फर्रुखाबाद: छात्राओं की फ़ीस जमा करने के नाम पर बसूले गये रुपयों को विधालय के लिपिक ने गबन कर लिया| जिसके बाद एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला सलावत खां स्थित हाजी अख्तर हुसैन रहमानी मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल में मोहल्ला बडा बंगसपुरा निवासी मुकीम पुत्र नईम खां लिपिक के पद पर कार्यरत था| एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में विधालय के प्रबन्धक हाजी मुज्जफर रहमानी ने कहा है कि उनका लिपिक मुकीम फीस की रशीद कम्प्यूटराइज देने का काम करता था। मुकीम ने एक ही माह में एक ही सीरियल नम्बर की फीस की रशीदे जारी कर दी। चार्टेड एकाउंटेंट मोहित गुप्ता से एकाउंट का आडिट कराया तो गबन का पता चला| रहमानी का आरोप है की मुकीम ने उनके विधालय फ़ीस के 10,81,927 लाख रूपये है| वापस करने को कहा तो वह अभद्रता करता है| एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये है|

[adrotate banner="2"]