मिनी बस पलटी,एक दर्जन सवारियां जख्मी

0
148

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) चालक द्वारा शराब पीकर तेज रफ्तार में मिनी बस भगाने से अचानक बस पलट गयी| जिससे उसमे बैठी एक दर्जन सबारियां जख्मी हो गयी| पुलिस ने सभी जख्मी लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="3"]

मोहम्मदाबाद से सराय के लिये मिनी बस लगभग 50 सबारियाँ लेकर निकली| अचानक तेज रफ्तार मिनी बस शांति निकेतन विधालय पखना रोड के निकट मिनी बस अनियत्रित होकर पलट गयी| जिससे 25 वर्षीय कमलेश पत्नी हरपाल निवासी नयागांव,28 वर्षीय मिथलेश पत्नी अमर सिंह निवासी नयागांव, 30 वषीय अनीता पत्नी श्याम सिंह निवासी नगला दरियाव,20 हरगोविंद पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सराय, 70 वर्षीय रामबेटी पत्नी नत्थू लाल निवासी सिकन्दरपुर,23 वर्षीय धनदेवी पत्नी गोरेलाल सराय मेरापुर، 35 शशि पत्नी मुरेंद्र सिंह आदि जख्मी हो गये| अन्य मिलाकर एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये|

उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया| मौके पर कोतवाल राजेश पाठक फ़ोर्स के साथ पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="2"]