आरोपियों के घर पर सफाई कर्मियों ने लटकाया मरा हुआ कुत्ता

0
122

फर्रुखाबाद: बीते सोमवार की शाम होर्डिंग उतारने के चक्कर में कुछ लोगो ने पालिका के सफाई नायक की जमकर पिटाई कर दी थी |पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नही की | जिससे आक्रोशित सफाई कर्मीयों ने थाने का घेराव किया| इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गयी| पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया| जिसके बाद सभी शांत हुये| लेकिन बाद में आरोपी के घर पर सफाई कर्मी मरा हुआ कुत्ता टांग गये|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा केगढ़ी साकिर अली निवासी सफाई नायक जागेश्वर पुत्र पुत्तूलाल की डियूटीवर्तमान में होर्डिंग आदि उतारने में लगी है | बीते सोमबार की शाम जब जागेश्वर डियूटी खत्म करके लौट रहा था तभी उसके साथ अधिवक्ता गुडविन यादव, जनमेजय यादव उर्फ़ भंगडी यादव, पिंटू यादव पुत्र लाल सिंह यादव, पिंटू, अंकित आदि ने उसके साथ मारपीट कर दी| घटना की सूचना मिलने पर सफाई कर्मी नारेबाजी करते हुये शहर कोतवाली पहचे सफाई कर्मीयो ने पुलिस के खिलाफ जमका भडास निकाली| जिसके बाद शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि घटना थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में हुई इस लिये मऊदरवाजा थाना पुलिस ही कार्यवाही करेगी|

जिसके बाद सभी सफाई कर्मी सफाई यूनियन नेता हरिओम बाल्मीकि थाना मऊदरवाजा पंहुचे और थाने का घेराव कर लिया| पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| बाद में सीओ शरद चन्द्र शर्मा व प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह के समझाने पर वह शांत हुये| इसके बाद आरोपी गुडबीन यादव ने डायल 100 को सूचना दी की कुछ लोग उसके घर पर छेड़छाड कर रहे है| तभी डायल 100 उसके घर पंहुची तो एक मरा हुआ कुत्ता उसके घर के मुख्य दरवाजे पर लटका मिला| जिसे देख पुलिस बैरंग लौट गयी|

[adrotate banner="2"]