फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरहास कन्हैया में दिव्यांग की दुकान में बीती रात लाखो का सामान चोरी कर लिया गया| सुबह दुकानदार के पंहुचने पर चोरी की जानकारी हुई| तो उसने पुलिस को सूचना दी|
[adrotate banner="3"]
क्षेत्र के ग्राम पट्टी खुर्द निवासी दिव्यांग मुंशी सिंह की मुरहास कन्हैया में दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और इसके अंदर से सामान निकाल लिया। मगलवार की सुबह जब दुकान टूटी देखी तो मुंशी को इसकी खबर दी गई। घबराए मुंशी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना डायल 100 को दी गयी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| दुकानदार ने तहरीर दी|
[adrotate banner="2"]


