शराब ठेके में तोड़फोड़ के मामले में विहिप नेता सहित 35 पर मुकदमा

0
131

फर्रुखाबाद: बीते बुधवार को शहर के शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने विश्व हिन्दू परिषद की कार्यकर्ता राममूर्ती यादव सहित 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

[adrotate banner="3"]

बीते बुधवार को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई दरबाजा स्थित वियर की दुकान, तिकोना स्थित शराब की दुकान, रेलवे रोड स्थित कई शराब की दुकानों में तोड़फोड़ आदि की गयी थी। इसी के चलते सर्वेश कुमार पुत्र मूलचन्द्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मिट्टू खां निवासी विहिप नेता राममूर्ती यादव के साथ-साथ नरेन्द्र यादव, कलावती, संजू राजपूत, देवकी नंदन गंगवार, संध्या राजपूत, कमलावती, मीरा, सीता कटियार निवासी चांदपुर के खिलाफ धारा 323, 379, 147, 148, 149, 506, 427, धारा 31ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की जांच दरोगा रवेन्द्र कुमार को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]