जलभराव से आक्रोषित महिलाओं ने लगाया जाम

0
138

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के नरकसा, छावनी व कछियाना स्थित बने घरों में नाली का पानी भर जाने से आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। तभी अचानक बरसात होने से जाम लगाये लोग तितर बितर हो गये।

[adrotate banner="3"]

नाली का पानी महाराम राजपूत, राजवीर कुशवाह, प्रवेश कुमार, सियाराम आदि लोगों के घरों में भरने से आक्रोषित महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने सभासद अकबरी बेगम व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। इस पर महिलाओं का आक्रोष और बढ़ गया। लेकिन तभी अचानक हुई बूंदाबांदी से जाम लगाये लोग तितर बितर हो गये।

[adrotate banner="2"]