दलित छात्र को पीटने में हेड मास्टर पर मुकदमा

0
123

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर स्थित सीएलएनडी शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य रामबाबू राजपूत के खिलाफ अपने ही विद्यालय के छात्र को पीटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिससे अब प्रधानाचार्य पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

छात्र मुकुल पुत्र ईश्वरदयाल निवासी भाऊपुर खुर्द ने बताया कि वह अपने मौसी के पुत्र देवानंद के साथ कक्षा 8 में पढ़ता है। मुकुल का छोटा भाई रिषी भी इसी विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र है। गुरुवार दोपहर मुकुल अपने भाई देवानंद के साथ फीस जमा करने गया और 500-500 के नोट दिये। आरोप है कि प्रधानाचार्य रामबाबू ने छात्र पर नकली 500 का नोट देने का आरोप लगाकर जमकर धुनाई कर दी। लाठियों से पिटाई होने से मुकुल बुरी तरह चुटहिल हो गया। छात्र ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पूरा वाकया बताया। पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कराकर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="2"]