विजय दिवस के रूप में मना बीजेपी का स्थापना दिवस

0
105

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस के रूप में मनाया और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए और अच्छा माहौल बनाने पर भी चर्चा की गयी।

[adrotate banner="3"]

शहर के सिकत्तर बाग स्थित भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह के विद्यालय में बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की उपलब्धियों को पहुंचायें। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और कार्यकर्ता भी अनुशासित हैं। इसलिए सभी को एकजुट रहना चाहिए। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि पिछली सरकारों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार रहा। योगी के मुख्यमंत्री बनते ही भ्रष्टाचारी भयभीत हैं। अधिकारी दिनरात एक करके काम कर रहे हैं। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट रहें। क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो सीटों से 282 सीटों तक का सफर किया है। इस दौरान बहुत से लोगों का बलिदान हो गया तब जाकर पूर्ण बहुमत की सरकार केन्द्र व राज्य में बनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हिमांशू गुप्ता ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, रूपेश गुप्ता, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री विमल कटियार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, संजीव मिश्रा बाबी, सुधांशूदत्त द्विवेदी, अशोक कटियार, ममता सक्सेना, मीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]