फतेहगढ़ में रुकेगी बांद्रा एक्सप्रेस

0
156

trenफर्रुखाबाद : आगामी 18 फरवरी बुधवार को कानपुर से चलकर मुंबई तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। कानपुर-बांद्रा टर्मिनल 22443 नंबर की यह ट्रेन सायं सवा पांच बजे कानपुर से चलकर रात 8.26 बजे फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट रुककर ट्रेन फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी। वहां से 10 मिनट रुककर 9 बजे जायेगी। ट्रेन का स्टापेज कासगंज, हाथरस सिटी,

[adrotate banner="3"]

मथुरा कैंट, भरतपुर, सवाईमाधौपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, भरोंच, सूरत, वापी, बोरीवली निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन 19 फरवरी को रात 11.05 बजे मुंबई पहुंचेगी।20 फरवरी शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनल से ट्रेन नंबर 22444 कानपुर के लिए सुबह 5.10 बजे चलकर 21 फरवरी की भोर 4.50 बजे फर्रुखाबाद, 5.11 बजे फतेहगढ़ से छूटकर सुबह 8.35 बजे कानपुर पहुंचेगी।

[adrotate banner="2"]