11 रजिस्टरों में दर्ज होगा आंगनबाड़ी केंद्रों का विवरण

0
104

indexफर्रुखाबाद : जनपद में संचालित 1752 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विवरण अंकित करने के लिए शासन से प्रत्येक केंद्र के लिए 11-11 रजिस्टर भेजे गये हैं। जिसमे बाल विकास पुष्टाहार योजना के तहत सभी विवरण दर्ज किया जाएगा|

[adrotate banner="3"]

केंद्रों पर पूरक वितरण, गर्भावस्था,पोषाहार स्टाक, प्रसव, टीका एवं बीएचएनडी, विटामिन ए का वार्षिक रिकार्ड, गृहभेंट योजना, संदर्भ सेवाएं, एमपीआर मासिक एवं वार्षिक तथा बच्चों के वजन रिकार्ड सहित 11 रजिस्टर शासन से उपलब्ध कराये गये हैं। जनपद में यह रजिस्टर पहली बार आये हैं।

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष बीतने के बाद एक अप्रैल से विवरण अंकित करना शुरू करा दिया जायेगा। इस संबंध में जनपद से दो सीडीपीओ को विवरण अंकित करने का प्रशिक्षण लेने के लिये लखनऊ भेजा जायेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]