छत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर सहित कई नामजद

0
116

arvind jnv rodफर्रुखाबाद: खेत देखकर लौट रहे अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी नेकपुर चौरासी पर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नरायन वर्मा रोड पर कार सबार लोगो ने घेर कर कई राउंड फायर किये| अरविन्द ने गड्ढे में कूद कर अपनी जान बचाई| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| अरविन्द ने पुलिस को दी गयी तहरीर में प्रॉपर्टी डीलर सहित कई को नाम जद किया है| पुलिस जाँच मेंजुट गयी है|

[adrotate banner="3"]

अरविन्द ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की वह अपने दोस्त मुकेश के साथ बाइक से जय नरायन वर्मा रोड स्थित उसका खेत देखने गये थे| खेत देखकर वह बाइक से लौट रहे थे| तभी गमा देवी मंदिर के निकट उसे सफारी व् बाइक पर सबार प्रॉपर्टी डीलर कुशल परिहार उसका भाई महेंद्र पाल परिहार निवासी भक़रामऊ उसके साथी रविकांत उर्फ़ रवि पुत्र करवेंद्र सिंह निवासी दुर्गा कालोनी व कुलदीप गुप्ता पुत्र श्याम सुन्दर गुप्ता निवासी दुर्गा कालोनी के साथ उनके तीन चार अज्ञात साथियो ने उन्हें घेर लिया|

जैसे की अरविन्द ने बाइक रोकी की हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| हमलाबरो के पास लाइसेंसी पिस्टल व राइफल थी| घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गयी| एसपी विजय यादव के निर्देश पर सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह, कर्नलगंज व सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पंहुचे| लेकिन हमलाबर नही मिले|

अरविदं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है| दोनों के बीच में कुछ पुराना विवाद हुआ था| उसकी पंचायत भी की गयी थी| पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया की जाँच की जा रही हैं| कार्यवाही की जाएगी| जानकारी होने पर छत्रिय महासभा के राधमेद्र सिंह राजू भी कोतवाली पंहुचे|

[adrotate banner="2"]