फर्रुखाबाद (नवाबगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पेट्रोल पंप कर्मचारी का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया।ग्राम नगला विनायक निवासी नितिन कुमार पाल पुत्र मिथिलेश कुमार
नवाबगंज-बबना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उसके गांव के ही तीन लोग पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर नितिन और उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से कई लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को पकड़कर थाने ले
गई। मारपीट में घायल नितिन कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। नितिन ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी नितिन कुमार के साथ मारपीट हुई है, जिसमें उसका सिर फट गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। रुपये लूटने का आरोप गलत है। पुलिस दोनों
पक्षों की तहरीरों पर जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप कर्मचारी का सिर फोड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे मारपीट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



