महीयशी की 27वी पुण्यतिथि पर चढ़े श्रद्धा के फूल

0
105

abhivynjnaफर्रुखाबाद: शहर के मोहल्ला गणशप्रसाद स्ट्रीट में जन्मी महीयशी महादेवी वर्मा का नाम हिन्दी के महान कवियों के इतिहास में अमर हो गया। शहर के ही क्या पूरे भारत वर्ष में महादेवी की कृतियों का विशेष महत्व है। शहर क्षेत्र के रेलवे रोड पल्ला स्थित महादेवी वर्मा के मूर्ति पर एकत्रित हुए लोगों ने महीयशी की यादों को पुन: ताजा किया और उनके जीवन पर चर्चा की। महादेवी की मूर्ति को फूल मालाओ से लाद उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। पूरा देश आज महीयशी की 27 वी पुण्यतिथि मना रहा है।
पल्ला स्थित महादेवी वर्मा की स्मारक पर एकत्रित हुए अभिव्यंजना के जवाहर सिंह गंगवार, डा० श्रीकृष्ण गुप्ता, राजेश हजेला, निमिष टण्डन, उपकार मणि, लोकीनाथ गुप्ता, संजय गर्ग, वृजकिशोर सिंह किशोर आदि ने महीयशी को माला पहना उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओ ने महादेवी की कविताओ को याद कर युवाओ को उनसे जुडे साहित्य का अध्यन करने की सलाह दी गयी| वही एनएकेपी कालेज की प्रचार्य आशा दुबे के साथ कालेज की दर्जनों छात्राओ ने महादेवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये| इस दौरान आशा दुबे ने कहा की महादेवी जनपद के सहित्य की महादेवी ही थी| जनपद उन्हें हमेशा याद रखेगा|
वही

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]