नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ पुलिस की चार्जशीट को मुजफ्फरनगर की अदालत ने वापस लौटा दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ यूपी के मुजफ्फनगर में चार्जशीट दाखिल की गई थी। अदालत में पुलिस ने जिन धाराओं के तहत चार्जशीट पेश की थी उसके तहत पुलिस का चार्जशीट पेश करने का अधिकार ही नहीं है।
[adrotate banner="3"]
कोर्ट ने कहा कि अमित शाह के खिलाफ पुलिस ने जिन धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है, वो गलत है। इन धाराओं में कोई मजिस्ट्रेट ही कार्रवाई या चार्जशीट कर सकता है। इसी आधार पर कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट वापस कर दी। कोर्ट को चार्जशीट में दो संगीन धाराओं पर ऐतराज था।
[adrotate banner="2"]


