पुलिस बेहाल: सामूहिक हत्याकांड में नहीं उठी शाम तक लाशें, डीजीपी को बुलाने की मांग

0
116

फर्रुखाबाद: बदला लेने के लिए की गयी तीन ग्रामीणो की एक साथ हत्या से नवाबगंज थाना क्षेत्र में दकहशत का माहौल है| ग्रामीणो ने मौके पर ही मृत दो लाशो को आठ घंटे के बाद भी उठाने नहीं दिया है| एडीएम सुबह से ही मौके पर मौजूद है| डीएम, एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक के जिले से बाहर होने के कारण स्थिति अभी तक काबू में नहीं है| ग्रामीण स्थानीय पुलिस और एसपी को बीकेयू बता डीजीपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

ज्ञात हो की ज़िबह नवाबगंज थाने के अंतर्गत बबना गाव में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन ग्रामीणो की मौके पर ही मौत हो गयी थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था| पिछले दिनों हिस्ट्रीशीटर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जकवर पाल सिंह की हुई हत्या का बदला लेने के लिए गैंग के सदस्यों ने बबना में कहर बरपाया था|[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]