ट्रिपल मर्डर से दहला फर्रुखाबाद, बबना में कुंवरपाल गैंग ने तीन को मौत के घाट उतारा

0
139

फर्रुखाबाद: बुधवार सुबह सुबह नवाबगंज ब्लाक के बबना गाव में अंधाधुंध फायरिंग करके तीन लोगो को मौत के घात उतार दिया गया| वहीँ फायरिंग में एक गंभीर घायल को लोहिआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हत्यारे कुछ दिनों पहले हुई हिस्ट्रीशीटर कुंवरपाल यादव की मौत का बदला लेने की नियत से आये थे| तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये 9 लोगो ने बबना में अंधाधुंध फायरिंग कर दी| घटना के बाद बबना में तनाव की स्थिति बानी हुई है| पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है|

[adrotate banner="3"]

बुधवार सुबह सुबह बबना में हुई फायरिंग में मुन्ने खान, श्यामवीर सिंह और अमरुद्दीन की हत्या हो गयी है जबकि गंभीर रूप से घायल बाहर सिंह की हालत नाजुक बानी हुई है| बबना गाव में डॉ अवधेश की चौपाल पर श्यामवीर सिंह, मुन्ने खान और बाहर सिंह बैठे हुए थे| इसी बीच तीन बाइक पर सवार लगभग ९ लोग आए और अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी| अचानक चली ताबड़तोड़ गोली में श्यामवीर और मुन्नेखां की घटनाषटल पर ही मौत हो गयी| हत्यारों ने वापस जाते समय खेत में काम कर रहे अमरुद्दीन पर गोली चलकर उसे भी घायल कर दिया| घायल अमरुद्दीन और बाहर सिंह को लोहिआ अस्पताल में तत्काल ग्रामीणो ने इलाज के लिए भेजा| रास्ते में ही अमरुद्दीन की भी मौत हो गयी|

ग्रामीणो के मुताबिक हत्यारे कुँवर पाल सिंह गैंग के बताये जा रहे है| हिस्ट्रीशीटर कुँवरपाल सिंह की कुछ दिनों पहले ही हत्या कर दी गयी थी| ग्रामीणो के मुताबिक हत्यारे ये कहते हुए चले गए कि बबना गाव का जो भी दिखाई पड़ जाए उसे मार डालो| घटना के बाद बबना में दहशत का माहौल है|

[adrotate banner="2"]